एक दिन का दो लाख देकर 5 स्टार होटलों में रुकता है ये 60 साल का चोर, शौक सुनकर रह जाएंगे दंग

Recommended Video

    Pune: 60 year old thief arrested after Committing over 200 thefts | वनइंडिया हिंदी

    पुणे। 200 से ज्यादा घरों में सेंधमारी कर चोरी करने वाले 60 वर्षीय चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चोर पिछले 20 सालों से बंद घरों में घुसकर चोरी कर रहा था। इसकी इस हरकत से परेशान होकर इसके घरवालों ने भी इसे छोड़ दिया है। इस चोर की खास बात यह है कि ये काफी हाई प्रोफाइल क्लास से है। ये चोरी के पैसे से महंगे होटल में रहने का शौक रखता है। इसका अपना खुद का कोई घर नहीं है। महंगे होटलों को ही अपना अशियाना बनाता है।

    चोरी की 200 वारदातों को दे चुका है अंजाम

    चोरी की 200 वारदातों को दे चुका है अंजाम

    मुंबई सहित पुणे में 200 से अधिक चोरी करने के मामले में रवि शेट्टी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विमानतल पुलिस ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर 18 लाख रुपए का माल जब्त किया है। यह जानकारी परिमंडल 4 के पुलिस उप आयुक्त दीपक सकोरे ने पत्रकार परिषद में दी। बता दें कि रवि शेट्टी मूल रूप से मुंबई, पनवेल का रहनेवाला है। इससे पहले भी मुंबई में घरों में चोरी करने के मामले में सात साल की सजा काट चुका है।

    शानो-शौकत से रहता है ये चोर

    शानो-शौकत से रहता है ये चोर

    इस आरोपी की खासियत यह है कि वह जिस शहर में भी चोरी करने जाता है, वहां के लॉज में ही रूकता है। लॉज में 2 लाख रुपए की रकम देकर काफी दिनों तक वहां ठहरता है। उसका कोई एक ठिकाना नहीं है। यह चोरी काफी शानोशौकत से रहता है, इसका रहनसहन काफी हाईप्रोफाइल है। होटल और महंगे लॉज में रहना इसका शौक है। सफारी पहनकर यह ज्यादातर चोरी करता है।

    पुणे में चोरी के 114 जबकि मुंबई में 80 मामले दर्ज हैं

    पुणे में चोरी के 114 जबकि मुंबई में 80 मामले दर्ज हैं

    रवि शेट्टी के खिलाफ मुंबई में 80 और पुणे में 114 चोरी के मामले दर्ज हैं। 2014 में जेल से बाहर आने के बाद इसने फिर से चोरी करना शुरू किया था। यह लगातार सात से आठ दिन घूमकर बंद घर की रेकी करता था और चोरी के पैसों से महंगे होटल में रहता था। इसके होटल का एक महीने का बिल 2 लाख रूपए से ज्यादा का बनता था।

    पहले भी कई बार हो चुकी है सजा

    पहले भी कई बार हो चुकी है सजा

    पुणे में हडपसर, दिघी, खडकी, देहूरोड, भारती विद्यापीठ, लोणीकंद, विमानतल, येरवडा, चंदननगर जैसी जगहों पर घरों में चोरी कर चुका है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद काफी आसानी से अपना अपराध कबूल कर लेता है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कोर्ट में केस अपने ही बलबूते पर लड़ता है। सजा होने के बावजूद वो चोरी करने से बाज नहीं आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+