ट्रेंड हुआ #MaharashtraNeedsDevendra तो प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर उठाया ये सवाल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर भले ही कोशिशें लगातार जारी हों लेकिन अभी तक तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत के आंकड़ें से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। बावजूद इसके अभी तक प्रदेश में सरकार गठन को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना की तरफ से भी सीएम पद की डिमांड हो रही है, जबकि बीजेपी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी का होगा। इस बीच ट्विटर पर #MaharashtraNeedsDevendra ट्रेंड करने पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने टिप्पणी की है।

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर घमासान के बीच प्रियंका ने किया ये ट्वीट

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर घमासान के बीच प्रियंका ने किया ये ट्वीट

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर फंसे पेंच के बीच #MaharashtraNeedsDevendra ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा, जिसको लेकर अब शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कमेंट किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने को लेकर 'प्रदेश से ज्यादा दिल्ली, ढ़ाका और दुबई के लोग रुचि ले रहे हैं।'

#MaharashtraNeedDevendra पर क्या बोलीं प्रियंका देखिए

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर महाराष्ट्र को सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस की आवश्यकता है, तो बड़ी संख्या में ट्वीट्स महाराष्ट्र के बाहर से क्यों आ रहे हैं? दिल्ली, ढाका और दुबई में लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं!' यही नहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने इस ट्वीट के साथ एक नक्शा भी ट्वीट किया है जिसमें उन जगहों को हाईलाइट किया गया है जहां #MaharashtraNeedDevendra ज्यादा ट्रेडिंग में है।

सीएम पद को लेकर फंसा है महाराष्ट्र में पेंच

सीएम पद को लेकर फंसा है महाराष्ट्र में पेंच

बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थीं, वो कांग्रेस प्रवक्ता रह चुकी हैं। 19 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर शिवसेना का दामन थामा था। इसके बाद शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी की उपनेता नियुक्त किया। अब प्रियंका चतुर्वेदी ने जिस तरह से ये ट्वीट किया, ये कहीं न कहीं शिवसेना की ओर से किए जा रहे 50-50 फॉर्मूले के मद्देजनर ही है।

इसे भी पढ़ें:- संजय राउत ने ट्वीट की उद्धव ठाकरे संग ये खास तस्वीर, लिखा- लक्ष्य तक पहुंचने से पहले...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+