कौन होगा गठबंधन का सीएम फेस, एनसीपी- शिवसेना-कांग्रेस नेताओं की बैठक आज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना के विधायकों की मंगलवार शाम 5 बजे बैठक होगी। इस बैठक में विधायक गठबंधन का नेता भी चुनेंगे। माना जा रहा है कि बैठक ये तय हो जाएगा कि अगर तीनों पार्टियों को सरकार बनाने का मौका मिला तो सीएम कौन होगा। मुंबई में ये बैठक होने जा रही है। तीनों दलों के विधायक फिलहाल एक होटल में ठहरे हुए हैं।

उद्धव हो सकते हैं नेता

उद्धव हो सकते हैं नेता

एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की इस बैठक में उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लग सकती है। शुक्रवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि उद्धव के नाम पर मुहर लग चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीनों दलों के विधायक उनके नाम पर सहमति जता सकते हैं। आखिरी फैसला बैठक में होना है।

SC के आदेश पर कल होना है फ्लोर टेस्ट

SC के आदेश पर कल होना है फ्लोर टेस्ट

महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे को लेकर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि महाराष्ट्र में कल यानी 27 नवंबर को फ्लोर टेस्ट होगा। शाम 5 बजे के पहले बहुमत परीक्षण होगा और सीक्रेट बैलेट पेपर पर वोटिंग नहीं होगी। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि फ्लोर टेस्ट का लाइव प्रसारण किया जाए। फ्लोर टेस्ट से पहले सभी पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है।

 महाराष्ट्र में सियासी हलचल जारी

महाराष्ट्र में सियासी हलचल जारी

महाराष्ट्र की सियासत में शनिवार सुबह नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था। सुबह साढ़े सात बजे राज्यपाल ने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम और एनसीपी के अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई थी। अजित ने एनसीपी का समर्थन भाजपा को होने की बात कही लेकिन पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने इसे नकार दिया। इसके बाद एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। जिसमें बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है। एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना मिलकर सरकार बनाने की बात कह रही हैं तो भाजपा अपने 105 के अलावा एनसीपी और अन्य मिलाकर कुल 170 विधायकों के समर्थन का दावा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+