कंगना के खिलाफ जंग में अकेले पड़े CM ठाकरे, उद्धव से मिलने वर्षा बंगला पहुंचे शरद पवार
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आई उद्धव ठाकरे सरकार की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी का हथौड़ा अब महाराष्ट्र सरकार पर उल्टा लगता दिख रहा है। बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाया तो शिवसेना को अपने साथी दलों का साथ नहीं मिला। अब जैसे-जैसे ये विवाद बढ़ रहा है, उसी बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए सीएम के आधिकारिक निवास वर्षा बंगला पहुंचे हैं।

इससे पहले बीएमसी की कार्रवाई पर शरद पवार ने कहा, 'मुझे उनके कार्यालय के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा कि यह एक अवैध निर्माण था। हालांकि, मुंबई में अनधिकृत निर्माण नए नहीं हैं। अगर BMC नियमानुसार कार्य कर रही है, तो यह सही है।' पवार ने कहा, 'मौजूदा स्थिति में इस तरह की कार्रवाइयां लोगों के मन में संदेह पैदा करती हैं।
कार्रवाई करने से उन्हें बोलने का मौका मिला है। यह जांचने की जरूरत है कि बीएमसी ने अब कार्रवाई क्यों की।' इसके अलावा पवार ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि उनके बयानों को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे बयान देने वालों को अनुचित महत्व दे रहे हैं। हमें देखना होगा कि लोगों पर इस तरह के बयानों का क्या प्रभाव पड़ता है। मेरी राय में लोग (ऐसे बयानों को) गंभीरता से नहीं लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications