महाराष्ट्र: ठाणे में मनसे नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता की ठाणे के रबोडी इलाके में अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृत जमील शेख (49) शहर में एक वार्ड का प्रमुख था। पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुर ने कहा कि पुलिस ने हत्या पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Maharashtra Navnirman Sena leader Jameel Shaikh shot dead by unidentified persons in Thane

हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी तस्वीरों में हमले के लिए जिस मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया गया उसमें दो लोग सवार दिख रहे हैं। एक शख्स मोटर साइकल चला रहा था जबकि गुलाबी रंग की शर्ट पहनकर पीछे बैठे शख्स ने शेख को गोली मारी। गोली शेख के सिर में लगी जिसके बाद वे मौके पर ही गिर गए।

जमील शेख को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ठाणे पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। ना ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+