मुंबईः तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चार लोग घायल
मुंबईः मुंबई के फोर्ट एरिया में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ये आग तीन मंजिला इमारत में लगी, आग के कारण पूरे इलाके में धुंआ फैलने के आम लोगों का काफी दिक्कत हुई। आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग के कारण चार लोग घायल हो गए हैं।

अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिए आग को बुझाने का काम चल रहा है।
भीषण आग के बारे में चीफ फायर ऑफिसर का कहना है कि, 'आग बुझाने का काम कर रहे है दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, बाकी सभी सुरक्षित हैं। हमने आग को बुझाने के लिए 16 फायर इंजन लगाए हैं। 11 टैंकर और 150 फायर अफसरों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जब इमारत में आग लगी तो ये खाली थी।''
आग लगने के बाद इलाके में धुंआ फैल गया। आग की लपटे इमारते के बाहर से देखी जा सकती हैं। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गलत निकला कांग्रेस का 60 लाख फर्जी वोटर्स होने का दावा












Click it and Unblock the Notifications