आरएसएस की महाराष्ट्र के मंत्रियों के साथ 2 दिसंबर को बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई अहम मंत्रियों की आरएसएस ने बैठक बुलायी है। बैठक में महाराष्ट्र के सियासी संकट सहित कई मुद्दों पर बहस होगी। बैठ में आरएसएस के नेता भैया जी जोशी मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र के मंत्रियों और आरएसएस के बीच यह बैठक 2 दिसंबर को होगी।

rss

वहीं जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस बाबत पूछा गया कि क्या सरकार आरएसएस के फरमान पर चलती है तो उन्होंने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के साथ बैठक होने पर देश हित के मुद्दों पर चर्चा होती है। हिंदुत्व के बारे में फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है बल्कि यह जीवन का अंग है।

वहीं फडणवीस महाराष्ट्र में सरकार बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार बनाते समय उनके पास दो विकल्प थे। इनमें पहला था कि वह केजरीवाल की तरह भाग जाते और दूसरा विकल्प था कि अपने कार्य के प्रति संकल्पित रहते। ऐसे में उन्होंने दूसरे विकल्प को चुना। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने हमें बिना शर्त समर्थन दिया था, जिसे हमने अस्वीकार नहीं किया था। हमारी शिवसेना के साथ भी बातचीत चल रही थी, लेकिन वो उस समय परवान नहीं चढ़ सकी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिवसेना भाजपा में के साथ आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+