महाराष्ट्र: मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के स्टाफ में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव, इनमें 5 पुलिसकर्मी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के स्टाफ से 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 14 में से 5 पुलिस कॉन्स्टेबल हैं जो उनकी सुरक्षा में तैनात हैं, जबकि बाकी 9 लोगों में उनके निजी स्टाफ, घर के काम करने वाले लोग हैं। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने सोमवार सुबह बताया था कि एक पुलिसक अफसर के संपर्क में वो आए थे, जो कोरोना पॉजिटिव है। ऐसे में वो क्वारंटीन में जा रहे हैं।

coronavirus maharashtra minister jitendra awhad staff member tested covid 19 positive

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेन्द्र अव्हाड ने सोमवार को कहा कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए हैं। हालांकि अव्हाड ने कहा कि पहली जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं लेकिन उन्होंने 14 दिन अलग रहने का फैसला किया है। स्टाफ से एक पुलिस अफसर के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के दूसरे लोगों का भी टेस्ट किया गया। सोमवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री का स्टाफ के 14 लोग संक्रमित हैं।

महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। राज्य में अब तक 2334 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। राज्य में अब तक 149 मौत कोरोना से हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 1154, तमिलनाडु में 1075, राजस्थान में 804, मध्य प्रदेश में 532, गुजरात में 516, तेलंगाना में 504 और उत्तर प्रदेश में 483 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 9352 हो चुके हैं जबकि देश में इससे अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 18 लाख को पार कर गई है। अब तक 18,62,028 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। एक लाख 15 हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। अमेरिकी नागरिकों के वापस लौटने में हिचक की वजह वहां कोरोना का कहर है। अमेरिकी दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 22,115 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+