मेडिकल छात्र ने गर्लफ्रेंड को ठहराया फेल होने का जिम्‍मेदार, कहा- प्‍यार के चक्‍कर में ध्‍यान भंग हुआ था अब तुम ही भरो फीस

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक मेडिकल छात्र को इसलिए गिरफ्तार किया है क्‍योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से कॉलेज की फीस के लिए पैसे मांग रहा था। पुलिस ने छात्र के खिलाफ फिरौती और ठगी का मामला दर्ज किया है। दरअसल हुआ ये था कि 21 साल के मेडिकल छात्र परीक्षा में फेल हो गया था और इसके लिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जिम्‍मेदार ठहराया। छात्र का कहना है कि वह आशिकी के चक्कर में पहले ही साल फेल हो गया। छात्र ने गर्लफ्रेंड को फीस भरने के लिए कहा तो उसने दूरी बना ली। उसके बाद तो छात्र फोन और मैसेज से फीस वसूली के ल‍िए अभ‍ियान छेड़ द‍िया। गर्लफ्रेंड ने तंग आकर पुल‍िस में छात्र पर वसूली और आपराधिक इरादे से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। जिससे छात्र को जेल जाना पड़ा।

मेडिकल छात्र ने गर्लफ्रेंड को ठहराया फेल होने का जिम्‍मेदार, कहा- प्‍यार के चक्‍कर में ध्‍यान भंग हुआ था अब तुम ही भरो फीस

जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र बीड़ जिले का रहने वाला है। औरंगाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में उसने पिछले साल बीएचएमएस कोर्स में दाखिला लिया था। इसी दौरान क्लास में पढ़ने वाली एक मेडिकल छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी छात्र पढ़ने में तो तेज था लेकिन उसने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं किया और पहले साल की परीक्षा में फेल हो गया। इसके बाद चार साल के बीएचएमएस कोर्स के दूसरे साल में उसे ऐडमिशन नहीं मिला।

फेल होने के बाद ये छात्र बेहद नाराज हो गया। खराब रिजल्ट के लिए उसने अपने गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहरा दिया। हर्जाने के तौर पर वो गर्लफ्रेंड से पहले साल का फीस मांगने लगा। वो बार-बार फोन कर लड़की को फीस के लिए परेशान करता रहा। जब छात्रा ने उसकी बातों को अनदेखा किया तो आरोपी छात्र ने सोशल मीडिया पर उल्टे-सीधे पोस्ट डालने शुरू कर दिए। बाद में छात्रा ने परेशान होकर पुलिस को इसकी शिकायत कर दी.पुलिस ने इस छात्र को धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+