महाराष्ट्र में फिर से लग सकता है लॉकडाउन, डिप्टी CM अजित पवार ने कही समीक्षा करने की बात

मुंबई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका जोर पकड़ने लगी है जिसके चलते बड़ी संख्या में देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ेंगे। यही वजह है कि पहली लहर में सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि दिवाली के दौरान काफी भीड़ हुई थी। गणेश चतुर्थी के दौरान भी हमने भीड़ देखी थी।

Recommended Video

    Coronavirus In India: 91 लाख के करीब कोरोना केस, पिछले 24 घंटों में 45,209 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    Ajit Pawar

    वहीं राज्य में फिर से लॉकडाउन को लेकर पवार ने कहा कि "हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 2-3 दिनों तक स्थितियों का निरीक्षण करेंगे उसके बाद लॉकडाउन को लेकर फैसला किया जा सकता है।"

    डिप्टी सीएम ने कहा कि दिवाली के दौरान भीड़ ऐसे इकठ्ठा हो गई थी जैसे कोरोना भीड़ से ही खत्म हो जाएगा। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर आ सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को शुरू करने के लिए कई सारे नियम बनाए हैं। इसमें स्कूलों को अलग-अलग तरीकों से साफ-सुथरा रखना और सैनिटाइज करना भी शामिल है।

    17 लाख पार हुए मरीज
    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17 लाख पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में 5760 नए मामले आए हैं जिनके बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या 17,74,455 पहुंच गई है। वहीं 46,522 लोग इस महामारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। इनमें से 62 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+