'संजय राउत कितना झूठ फैलाएंगे..': MVA में चल क्या रहा है? प्रकाश अंबेडकर की VBA ने दावा कर बताया

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के महा विकास अघाड़ी (MVA) में सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी खींचतान बहुत ही शर्मनाक दौर से गुजर रही है। सीटों पर तालमेल को लेकर हो रही बातचीत से बाहर निकलने के बाद प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने संजय राउत पर 'झूठ फैलाने' और 'पीठ में खंजर' घोंपने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में जबर्दस्त तरीके से ठनी हुई है और बातचीत पूरी तरह से बेपटरी नजर आ रही है। प्रकाश अंबेडकर की वीबीए के साथ भी एमवीए दलों की सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन उसने भी कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। उसके बाद पार्टी ने राउत के खिलाफ मोर्चा खोला है।

maharashtra vba on mva

संजय राउत कितना झूठ फैलाने वाले हैं- प्रकाश अंबेडकर की पार्टी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वीबीए ने लिखा है, 'संजय (राउत) कितना झूठ फैलाने वाले हैं? अगर हमारी सोच समान है, तो हमें एमवीए की बैठकों में क्यों नहीं बुलाया जा रहा था? आप लोग बिना वीबीए के किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित किए बैठकें क्यों कर रहे हैं?'

आपने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है- वीबीए
उस पोस्ट में आगे लिखा गया है, 'एक राजनीतिक सहयोगी होने के बावजूद आपने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। हम जानते हैं कि आपने सिल्वर ओक (एनसीपी शरदचंद्र पवार के सुप्रीमो शरद पवार का आवास) में किस तरह की चर्चा की थी, आपने तो अकोला लोकसभा सीट तक में प्रकाश अंबेडकर के खिलाफ प्रत्याशी तैयार करने का प्रस्ताव दिया था।'

महा विकास अघाड़ी में सीटों को लेकर मचा है घमासान
अंबेडकर की पार्टी का आरोप है कि राउत गठबंधन की बात कर रहे थे, लेकिन 'दूसरी तरफ हमारे खिलाफ साजिश कर रहे थे।' बता दें कि जब बुधवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने एकतरफा महाराष्ट्र की 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी तो विपक्षी गठबंधन में खलबली मच गई।

प्रकाश अंबेडकर की पार्टी ने भी घोषित किए उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस से लेकर शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी तक से विरोध के सुर फूट पड़े। उसी के बाद प्रकाश अंबेडकर की पार्टी ने भी 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए, जिसमें अकोला से खुद उनका नाम भी शामिल था।

अभी भी प्रतीक्षा कर रहे हैं- राउत का दावा
बात बिगड़ते देख राउत ने कहा था, 'हमने अंतिम वक्त तक वीबीए का इंतजार किया और अभी भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने वीबीए को अकोला समेत पांच सीटों का ऑफर दिया था। हमारी अभी भी यह राय है कि उनके साथ बातचीत हो सकती है। यह पांच से ज्यादा भी हो सकती है।'

सिर्फ नागपुर में एमवीए का समर्थन करेगी वीबीए
इसी के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी ने उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जारी की है। पार्टी ने कहा है कि वह सिर्फ नागपुर सीट पर एमवीए का समर्थन करेगी, जहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी के खिलाफ कांग्रेस के विकास ठाकरे चुनाव मैदान में हैं।

राज्य में उद्धव ठाकरे की पार्टी के रवैए के खिलाफ जहां प्रदेश कांग्रेस के नेता मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं शरद पवार की पार्टी गठबंधन की एकजुटता को लेकर ठगा हुआ महसूस कर रही है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर पहले चरण से पांच दौर में चुनाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+