Mumbai Local Train:आम नागरिकों के लिए 'लोकल ट्रेन सेवा' शुरू, करना होगा इन नियमों का पालन

Mumbai Local Train News: पूरे 10 महीने के बाद आज से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली 'लोकल ट्रेन सेवा' शुरू हो गई है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 'लोकल ट्रेन सेवा' को बंद कर दिया गया था लेकिन आज से ये सेवा फिर से आम लोगों के लिए बहाल हो गई है, जिसने मुंबईवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। मुंबई लोकल की पहली ट्रेन सुबह 7 बजे चलेगी, फिर दूसरी सर्विस दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक और आखिरी ट्रेन रात 9 बजे के लिए है। आपको बता दें कि कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक कोरोना से 20,18,413 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Recommended Video

      Mumbai: Mumbai में आम जनता के लिए आज से खुल गई Local Train । वनइंडिया हिंदी
      आम नागरिकों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू, देखें Time Table

      बदले गए हैं नियम

      • लोकल ट्रेन सेवाओं के कोरोना महामारी के मद्देनजर कुछ नियम बदले गए हैं, हर किसी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
      • सोशल डिस्टेशिंग का पालन करना अनिवार्य है।
      • सभी यात्रियों को अब सीजन टिकट खरीदना होगा।
      • अगर 22 मार्च 2020 से पूर्व लिए गए सीजन टिकट में यदि दिन बचे हैं तो उन्‍हें नए सीजन टिकट में जोड़ दिया जाएगा।।
      • टिकट बुकिंग क्लर्कों को ग्रेस पीरियड रखने का आदेश दिया गया है।
      • अब टिकट पर रिफंड मिलेगा।
      • सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात के 9 बजे तक चलने वाली लोकल ट्रेनों में मुंबई के आम लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है।
      • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबईकरों से अपील की है कि लोकल में यात्रा के दौरान सभी नियमों और कोरोना से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करें।

      खास बातें

      आपको बता दें कि यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे को लोकल ट्रेन कहा जाता है। मुंबई उपनगरीय रेलवे, मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का हिस्सा है। सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+