महाराष्ट्र: इडली के 20 रुपए को लेकर विवाद, तीन ग्राहकों ने ली दुकानदार की जान
महाराष्ट्र: इडली के 20 रुपए को विवाद में ग्राहकों ने ले ली दुकानदार की जान
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में 20 रुपए के विवाद में कथित तौर पर इडली सांभर की दुकान करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी गई। मीरा रोड पर इडली की एक छोटी सी दुकान लगाने वाले शख्स की अपने तीन ग्राहकों से 20 रुपए को लेकर विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया और इसी में दुकानदार की मौत हो गई शुक्रवार को मीरा रोड पर ये घटना हुई। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक मीरा रोड पर वीरेंद्र अमृतलाल यादव नाम के शख्स इडली बेचने का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह तीन ग्राहकों से 20 रुपए की इडलीको लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद ये तीन लोग वीरेंद्र यादव से मापपीट करने लगे और उसे धक्का दे दिया। जमीन पर गिरे वीरेंद्र के सिर में चोट लग गई। वीरेंद्र को लहूलुहान देख ये तीनों आरोपी फरार गए। वीरेंद्र को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहांडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नया नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस का कहना है क सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications