कोरोना से मौत पर पुलिसकर्मियों के परिजनों को 65 लाख देगी महाराष्ट्र सरकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले राज्य पुलिस के जवानों के परिजन को मुआवजे के तौर पर 65 लाख रुपए की सहायता राशि देगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। देशमुख ने कहा कि पुलिसकर्मी कोरोना के खिलाफ आगे रहते हुए लड़ रहे हैं। ऐसे में इससे संक्रमित होकर राज्य में जिस पुलिसकर्मी की जान जाएगी, उसके परिजन को सरकार 65 लाख की राशि देगी।

Maharashtra govt would provide 65 lakh to kin each police personnel who died due to COVID19

महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। राज्‍य में शुक्रवार को चार पुलिसकर्मी और कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 2,561 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 31 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक कुल 80229 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 2849 मौतें इस वायरस से हुई हैं। अकेले मुंबई शहर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 45854 तक पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 1518 पर है।

कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है, जिनमें से 9851 केस पिछले 24 घंटों के भीतर सामने आए हैं। हालांकि एक बड़ी राहत की बात ये है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 1,09,462 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 1,10,960 हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 273 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। देश में अभी तक 6348 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैंं। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 6,737,495 पर पहुंच गई है। वहीं इससे मरने वालों लोगों की संख्या 393,774 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+