Maharashtra Live: महाराष्ट्र का महाभारत SC में, सुबह 11:30 बजे होगी सुनवाई

मुंबई। कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला जब देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के दौर पर शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्‍ट्र की जनता को एक 'खिचड़ी' नहीं बल्कि एक स्‍थायी सरकार चाहिए थी

Maharashtra Govt Formation Live Update: Devendra Fadnavis ajit pawar ncp congress shivsena

Maharashtra Govt Formation Live News Updates

LIVE Feed
Nov 24, 2019, 7:58 AM IST

नई दिल्ली

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की संयुक्त याचिका का मामला सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच के पास गया। जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
Nov 24, 2019, 7:57 AM IST

मुंबई:

शरद पवार की अगुवाई में आज होगी NCP की महत्वपूर्ण बैठक।
Nov 24, 2019, 7:57 AM IST

मुंबई

पार्टी मीटिंग के लिए गए NCP विधायक नितिन पवार लापता, बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
Nov 23, 2019, 11:53 PM IST

डिप्टी सीएम अजीत पवार अपने भाई श्रीनिवास पवार के आवास से निकले
Nov 23, 2019, 11:15 PM IST

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की संयुक्त याचिका का मामला सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच के पास गया। जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
Nov 23, 2019, 10:42 PM IST

49 विधायक हमारे संपर्क में हैं, 5 से हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। आज की बैठक में 42 विधायक मौजूद थे: जयंत पाटील
Nov 23, 2019, 9:48 PM IST

शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने वाले कम से कम 9 एनसीपी विधायकों ने शाम में पार्टी में वापसी करते हुए पार्टी प्रमुख शरद पवार के प्रति एकजुटता प्रकट की
Nov 23, 2019, 9:47 PM IST

एनसीपी की बैठक से बाहर निकले नेता छगन भुजबल ने कहा कि हमारे सभी विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं
Nov 23, 2019, 9:47 PM IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी विधायकों के साथ बैठक के बाद वाईबी चव्हाण सेंटर से बाहर निकले, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने दिखाया विक्टरी का साइन
Nov 23, 2019, 9:39 PM IST

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की ओर से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र राज्यपाल के फैसले को खारिज करने के मांग वाली याचिका पर कल सुबह 11.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
Nov 23, 2019, 9:37 PM IST

एनसीपी के विधायकों को मुंबई के होटल रेनेसां में शिफ्ट किया जा रहा है।
Nov 23, 2019, 9:07 PM IST

जिस दिन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा, उसी दिन सरकार को हम मात देंगे: नवाब मलिक
Nov 23, 2019, 9:06 PM IST

5 विधायक अभी संपर्क में नहीं हैं। उनसे संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है: नवाब मलिक
Nov 23, 2019, 9:06 PM IST

शरद पवार की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया अजित पवार ने जो निर्णय लिया गया है, वह ठीक नहीं है: नवाब मलिक
Nov 23, 2019, 9:05 PM IST

वाईबी चव्हाण सेंटर में हो रही एनसीपी की बैठक खत्म हो गई
Nov 23, 2019, 8:56 PM IST

पांच विधायक संपर्क में नहीं: एनसीपी
Nov 23, 2019, 8:46 PM IST

एनसीपी की बैठक जारी
Nov 23, 2019, 8:17 PM IST

अजित पवार सहित एनसीपी के 4 विधायक अभी तक बैठक के लिए नहीं आए हैं। उनके जल्द ही बैठक में आने की उम्मीद है
Nov 23, 2019, 8:16 PM IST

हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजा जा सकता है: सूत्र
Nov 23, 2019, 8:14 PM IST

एनसीपी नेता जयंत पाटिल विधिमंडल के अध्यक्ष बनाए गए
Nov 23, 2019, 8:09 PM IST

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक में कुल 50 विधायक मौजूद
Nov 23, 2019, 7:53 PM IST

NCP का दावा- 48 MLA साथ: मीडिया रिपोर्ट्स
Nov 23, 2019, 7:50 PM IST

अजीत पवार पर बड़ी कार्रवाई, विधायक दल के नेता के पद से हटाए गए
Nov 23, 2019, 7:47 PM IST

दिलीप वलसे पाटिल को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया
Nov 23, 2019, 7:45 PM IST

एनसीपी की बैठक में धनंजय मुंडे भी शामिल हुए
Nov 23, 2019, 7:40 PM IST

एनसीपी की बैठक शुरु, शरद पवार बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे
Nov 23, 2019, 7:39 PM IST

एनसीपी के ये दो विधायक एनसीपी नेता अजित पवार के साथ बताए जा रहे थे
Nov 23, 2019, 7:38 PM IST

शिवसेना के नेता मिलिंद नार्वेकर और एकनाथ शिंदे अपने साथ 2 एनसीपी विधायकों संजय बंसोड़ और बाबासाहेब पाटिल को मुंबई एयरपोर्ट से वाईबी चव्हाण सेंटर लेकर आए
Nov 23, 2019, 7:18 PM IST

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को बहुमत के आंकड़े को लेकर विश्वास में लिया गया होगा तभी उन्होंने फडणवीस को शपथ दिलाई है। उन्होंने कहा कि बाकी फ्लोर टेस्ट पर देखा जाएगा।
Nov 23, 2019, 7:12 PM IST

एनसीपी नेताओं की बैठक मुंबई जारी है। शरद पवार अपने विधायकों और नेताओं के साथ एक घंटे से ज्यादा समय से बैठक कर रहे हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+