100 करोड़ वसूली केस: जस्टिस चांदीवाला आयोग ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर पर लगाया 5000 रुपए का जुर्माना
मुंबई। एंटिलिया केस और मनसुख हीरेन हत्या मामले में आरोपी सचिन वाजे की जस्टिस चांदीवाल आयोग के सामने पेशी हुई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर सचिन वाजे से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि वाजे न्यायिक हिरासत में हैं। जस्टिस चांदीवाल आयोग ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर हलफनामा दाखिल नहीं किए जाने को लेकर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और इस जुर्माने को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री कोविड फंड में जमा करने का निर्देश दिया।

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। इन आरोपों की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जस्टिस चांदीवाल आयोग का गठन किया गया है। इन्हीं आरोपों के कारण अनिल देशमुख को गृह मंत्री पद से हटा दिया था और पूरे मामले की जांच ईडी और सीबीआई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications