Maharashtra: एनसीपी के पास रात 8.30 तक सरकार बनाने का समय, वरिष्ठ नेता ने कही बड़ी बात

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही उठापटक लगातार दिलचस्प होती जा रही है। पहले भारतीय जनता पार्टी, फिर शिवसेना और अब एनसीपी को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने का न्योता दिया है। एनसीपी के पास सरकार बनाने के लिए आज रात 8.30 बजे तक का समय है। राज्यपाल के न्योते के बाद एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने सोमवार की शाम को कहा कि प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल ने हमे सरकार बनाने का न्योता दिया है। हमने उन्हे बताया है कि हमे अपने गठबंधन के सहयोगियों से बात करनी होगी, उसके बाद हम जल्द ही राज्यपाल को इस बारे में सूचित करेंगे।

आसान नहीं होगा कांग्रेस को मनाना

आसान नहीं होगा कांग्रेस को मनाना

लेकिन पार्टी के वरिष्ठ सूत्र की मानें तो एनसीपी के लिए कांग्रेस को मनाना आसान नहीं होगा। शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को इतने कम समय में मना पाना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। बता दें कि शरद पवार की पार्टी को सोमवार की शाम सरकार बनाने का न्योता दिया गया था। सबसे पहले राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया था, लेकिन भाजपा ने यह कहते हुए हाथ पीछे कर लिए थे कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है।

शिवसेना हुई रेस से बाहर

शिवसेना हुई रेस से बाहर

भाजपा के बाद राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया था और उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया गया था, लेकिन शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन पत्र हासिल करने में विफल रही। जिसके बाद एनसीपी नेता अजीत पवार को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऐसे में एनसीपी के पास आज शाम तक का ही समय है कि वह अपने गठबंधन के साथी कांग्रेस को इस बात के लिए मना सके कि प्रदेश में शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया जाए।

चलता रहा बैठकों का दौर

चलता रहा बैठकों का दौर

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। यहां चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, जिसमे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी और उसे 105 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस 44 सीटें जीतकर चौथे पायदान पर रही। सोमवार को एनसीपी कोर कमेटी की बैठक दिनभर चलती रही। लेकिन शाम को कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देने से हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया गया। सोमवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हम प्रदेश में वैकल्पिक सरकार बनाना चाहते हैं, इसके लिए हमारी बैठक चल रही है। हम अपने सहयोगी कांग्रेस के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+