Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Government Formation LIVE: कांग्रेस-NCP और शिवसेना के विधायक हयात पहुंचे,होगी परेड

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के मामले पर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार सुबह 10:30 बजे इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान याचिका दायर करने वाले दलों की तरफ से लगातार 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट की मांग की जाती रही, जबकि महाराष्ट्र बीजेपी और केंद्र की तरफ से दलील दी गई कि कोर्ट को विधानसभा की परंपरा का पालन करना चाहिए। महाराष्ट्र के मामले पर कोर्टरूम में आज तीखी बहस हुई।

Recommended Video

    Maharashtra: Supreme Court reserves order for Tuesday, Verdict will come Tomorrow |वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra government formation LIVE updates: SC to hear Shiv Sena-Congress-NCP plea

    LIVE Feed
    Nov 25, 2019, 7:51 PM IST

    162 की संख्या देखकर देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए: बालासाहेब
    Nov 25, 2019, 7:50 PM IST

    बालासाहेब ने कहा कि, यह 'महा विकास अघाड़ी' की पहली बैठक है
    Nov 25, 2019, 7:50 PM IST

    कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा- हम महाराष्ट्र के हित के लिए एकत्र हो रहे हैं। मैं उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हमारी पार्टी के बड़े नेताओं का अभिवादन करता हूं जिन्होंने इसके लिए सहमति दी
    Nov 25, 2019, 7:49 PM IST

    शक्ति प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा- शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारे पास 162 विधायकों का समर्थन है
    Nov 25, 2019, 7:35 PM IST

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार होटल ग्रैंड हयात पहुंचे, जहां शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के विधायक इकट्ठे हुए।
    Nov 25, 2019, 7:34 PM IST

    मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक चव्हाण सहित कांग्रेस के नेता होटल ग्रैंड हयात पहुंचे जहां शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के विधायक इकट्ठे हुए
    Nov 25, 2019, 7:34 PM IST

    मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में 'महा विकास अघाड़ी' के लिए विधायकों द्वारा नारे लगाए गए
    Nov 25, 2019, 7:28 PM IST

    कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी होटल ग्रैंड हयात पहुंचे
    Nov 25, 2019, 7:28 PM IST

    उनके साथ एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी पहुंची हुई हैं
    Nov 25, 2019, 7:27 PM IST

    शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे होटल ग्रैंड हयात पहुंचे
    Nov 25, 2019, 7:18 PM IST

    शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ होटल ग्रैंड हयात पहुंचे
    Nov 25, 2019, 7:17 PM IST

    वीडियो में देखें, होटल हयात में इकट्ठे हुए तीनों पार्टियों के विधायक
    Nov 25, 2019, 7:13 PM IST

    एनसीपी चीफ शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले पहले ही होटल ग्रैंड हयात पहुंच चुके हैं
    Nov 25, 2019, 7:13 PM IST

    सभी विधायक हयात होटल में इकट्ठे हुए
    Nov 25, 2019, 7:11 PM IST

    कांग्रेस-NCP और शिवसेना के विधायक हयात पहुंचे
    Nov 25, 2019, 7:06 PM IST

    होटल ग्रैंड हयात में तैयारी चल रही है, जहां शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के विधायक शीघ्र ही इकट्ठा होंगे
    Nov 25, 2019, 11:53 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र मामले पर कल सुबह 10:30 बजे सुनाएगा फैसला
    Nov 25, 2019, 11:51 AM IST

    24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट करने का निर्देश नहीं दे सकता है कोर्ट। फ्लोर टेस्ट कल नहीं होना चाहिए। इसके लिए उचित समय 7 दिन है- रोहतगी
    Nov 25, 2019, 11:50 AM IST

    मुकुल रोहतगी- पूरी प्रक्रिया के बाद फ्लोर टेस्ट हो, नहीं तो न्यायपालिका का विधायिका के काम में हस्तक्षेप सही नहीं होगा
    Nov 25, 2019, 11:48 AM IST

    इस बीच शरद पवार- यह फैक्ट है कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था और इसीलिए उन्होंने सरकार नहीं बनाई थी, उन्होंने शुरू में राज्यपाल को भी लिखा था कि उनके पास बहुमत नहीं है और इसलिए वे सरकार नहीं बनाएंगे
    Nov 25, 2019, 11:47 AM IST

    सिंघवी की दलील का विरोध करते हुए बोले रोहतगी- पहले प्रोटेम स्पीकर, सदस्यों का शपथग्रहण, स्पीकर का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और फिर फ्लोर टेस्ट, इस प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए
    Nov 25, 2019, 11:46 AM IST

    सिंघवी ने कहा जल्द फ्लोर टेस्ट होना चाहिए, तो जस्टिस रमना ने कहा कि कोर्ट का पता है कि क्या करना है
    Nov 25, 2019, 11:43 AM IST

    मुकुल रोहतगी- विधानसभा की परंपरा और प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए
    Nov 25, 2019, 11:41 AM IST

    सिब्बल- विधायकों को सुरक्षा दी जानी चाहिए, सिंघवी बोले- बीजेपी जल्द फ्लोर टेस्ट नहीं चाहती है। सिंघवी ने 154 विधायकों का पत्र सौंपने की बात कही लेकिन कोर्ट के इनकार के बाद उन्होंने पत्र वापस लिया
    Nov 25, 2019, 11:38 AM IST

    बीजेपी गठबंधन ने कोर्ट को जो दिखाया, उसमें एनसीपी के 54 विधायकों के हस्ताक्षर थे जिसमें अजीत पवार को विधायक दल का नेता चुना गया था। सरकार बनाने के लिए बीजेपी गठबंधन में शामिल होने के लिए उन्होंने समर्थन नहीं दिया था- सिंघवी
    Nov 25, 2019, 11:36 AM IST

    सिब्बल- फ्लोर टेस्ट 24 घंटे में आयोजित किया जाना चाहिए। वीडियोग्राफी और सिंगल बैलट के साथ इसका इसे पूरा किया जाना चाहिए
    Nov 25, 2019, 11:35 AM IST

    जब दोनों दल फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, तो देरी क्यों? क्या यहां एनसीपी का एक भी विधायक कह रहा है कि हम भाजपा गठबंधन में शामिल होंगे- सिंघवी
    Nov 25, 2019, 11:29 AM IST

    कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी- हम 24 घंटे के भीतर प्लोर टेस्ट चाहते हैं, इस बीच कपिल सिब्बल ने विधायकों का हलफनामा सौंपा
    Nov 25, 2019, 11:27 AM IST

    कपिल सिब्बल ने मांग की, प्रोटेम स्पीकर बनाकर फ्लोर टेस्ट कराया जाए
    Nov 25, 2019, 11:26 AM IST

    सिब्बल- 22 नवंबर की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने सरकार बनाने की बात कही और उद्धव को सीएम बनाने पर सहमति हुई लेकिन सुबह 5 बजे ही फडणवीस सीएम बन गए
    READ MORE

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+