Chief Minister Devendra Fadnavis: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम फडणवीस?

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, आज सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली, आज सुबह 8 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई तो वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

फडणवीस ने अजीत पवार को कहा-Thank You

फडणवीस ने अजीत पवार को कहा-Thank You

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था, हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया, महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अजित पवार के साथ एनसीपी के 22 विधायकों ने बीजेपी का समर्थन किया है।

3.78 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं फडणवीस

3.78 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं फडणवीस

मालूम हो कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस के पास आज 3.78 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो कि साल 2014 के मुकाबले 100 प्रतिशत बढ़ी है, इस बात का खुलासा तब हुआ था जब अपने नामांकन पत्र भरने के दौरान फडणवीस ने चुनाव आयोग को अपनी चल-अचल संपत्ति से जुड़ा हलफनामा पेश किया था, जिसके मुताबिक साल 2014 के 1.81 करोड़ रुपये की तुलना में उनकी संपत्ति आज 3.78 करोड़ रुपए के बराबर है। मुख्य रूप से जमीन की कीमतें बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ है।

सीएम फडणवीस के बैंक में आठ लाख 29 हजार 665 रुपए

सीएम फडणवीस के बैंक में आठ लाख 29 हजार 665 रुपए

जबकि सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता मुंबई एक्सिस बैंक की वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) और पश्चिमी इंडिया की कॉर्पोरेट हेड भी हैं। अृमता की संपत्ति 99.30 लाख रुपये है जबकि बैंक बैलेंस की बात करें तो सीएम फडणवीस के बैंक में आठ लाख 29 हजार 665 रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास बैंक में 2.33 करोड़ रुपए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+