महाराष्ट्र: शपथ लेने के बाद बोले अजित पवार- किसानों की समस्या हल करने के लिए बीजेपी के साथ आए
नई दिल्ली। महाराष्ट्र का सियासी खेल रातोंरात बदल गया। शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई। अजित पवार डिप्टी सीएम बने। शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि हम लोगों की समस्या के लिए साथ आए हैं। हम किसानों की समस्या को खत्म करना चाहते हैं।

उनकी भलाई के लिए ही सरकार में आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिसे सरकार बनाने के लिए चुना था उन्हीं को सरकार बनानी भी चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications