महाराष्ट्र पर मंथन: शरद पवार के घर कांग्रेस-NCP नेताओं की बैठक, क्या होगा फैसला?

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हर दिन नई खबर आ रही है और बैठकों का दौर भी जारी है। इसी बीच दिल्ली में रकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास स्थान पर एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के बीच महाराष्ट्र में सरकार गठन पर चर्चा की जा रही है। बैठक में अहमद पटेल, वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग खत्म होने के बात सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। इससे पहले रविवार को रकांपा की कोर कमीट बैठक में यह फैसला लिया गया कि शरद पवार और सोनिया गांधी दिल्ली में मुलाकात करेंगे और महाराष्ट्र में सरकार गठन करने का आखिरी फैसला लेंगे।

शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

राज्य में जारी सियासी घमासान के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में मुलाकात की। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बात हुई है। लेकिन पहले बताया जा रहा था कि महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे को लेकर शरद पवार पीएम मोदी से मिल सकते हैं। वहीं, इसे सरकार गठन की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

शरद पवार सरकार बनाने में कर रहे हैं देरी

शरद पवार सरकार बनाने में कर रहे हैं देरी

महाराष्‍ट्र में सरकार के गठन को लेकर जब से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की बात चल रही है तभी से ऐसा लग रहा हैं कि कांग्रेस शिवसेना के साथ सरकार बनाने में देरी कर रही हैं बल्कि वास्‍तविकता इसके ठीक विपरीत हैं। सूत्रों के अनुसार महाराष्‍ट्र में शरद पवार रोटेशनल सीएम चाहते हैं, इसीलिए उनकी तरफ से देरी हो रही है। यानी शरद पवार भी मुख्यमंत्री पद 50-50 फॉर्मूला चाहते हैं।

शरद पवार को समझने के लिए लेना होगा 100 जन्म

शिवसेना सांसद संजय राउत ने अब रकांपा प्रमुख शरद पवार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार क्या कहते हैं इसे समझने के लिए 100 बार जन्म लेना होगा। बता दें कि प्रदेश में सरकार गठन को लेकर हर रोज नई खबर सामने आ रही है ऐसे में जब मीडियाकर्मी ने संजय राउत से इस सिलसिले में सवाल किया तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+