महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीपी पर साधा निशाना, नाना पटोले बोले- बगल में बैठकर पीठ में घोंपा छुरा

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एनसीपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दो से ढाई साल में एनसीपी ने हमारी पार्टी के कुछ सदस्यों को हमसे छीन लिया है।

मुंबई, 11 मई: महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस की मिलजुली सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनसीपी और कांग्रेस के बीच तल्खी सामने आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एनसीपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

nana patole

भाजपा के साथ गठबंधन कर पीठ में घोंपा छुरा

उन्होंने कहा कि दो से ढाई साल में एनसीपी ने हमारी पार्टी के कुछ सदस्यों को हमसे छीन लिया है। इसने गोंदिया जिला परिषद के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। कहा कि एनसीपी को अगर दुश्मनी चाहिए तो सामने से करें, हम इसके लिए तैयार हैं। हम दुश्मनी ऐसे चाहते हैं जो खुले तौर पर दुश्मन हो। एनसीपी ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। महाराष्ट्र सरकार तीन पार्टियों (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) द्वारा कॉमन मीनियम प्रोग्राम के तहत बनाई गई है।

देशद्रोह कानून का किया दुरुपयोग

पटोले ने कहा कि अगर वे हमारे बगल में रहकर पीठ में छुरा घोंपते हैं, तो उनसे सवाल पूछे जाएंगे। कहा कि इस मामले में हम अपने आलाकमान से चर्चा करेंगे और वे जो कहेंगे हम करेंगे। नाना पटोले ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, देश के विभिन्न हिस्सों में देशद्रोह कानून का दुरुपयोग किया गया है। केंद्र सरकार इसके तहत निर्दोषों को दंडित कर रही है। देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

औरंगाबाद को लेकर शिवसेना-कांग्रेस के बीच तनाव

वहीं औरंगाबाद शहर के नाम को लेकर कांग्रेस और शिवसेना की बीच अभी भी तनाव कम नहीं हुआ है। शिवसेना की इस मांग को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के जरिए सिरे से खारिज किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अभी भी उसका नाम संभाजीनगर करने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। भाजपा का आरोप है कि यह सिर्फ दोनों सत्ताधारी दलों के बीच नूरा कुश्ती चल रही है और इसके पीछे की असल वजह होने वाला चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+