सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता, अशोक चव्हाण बोले- सही समय पर लेंगे फैसला
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच अभी तक स्पष्ट तौर पर कोई फैसला नहीं हो सका है। दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी में भी मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए चर्चाओं का दौर जारी है। बात करें कांग्रेस की तो पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम उठाने को तैयार नजर नहीं आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां शुक्रवार को इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच बने गतिरोध पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति पर कोई ठोस फैसला हो सकता है। वहीं सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण का बड़ा बयान सामने आया है।

शिवसेना को समर्थन के लिए क्या होगा सोनिया गांधी का फैसला
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा है। दिल्ली में इस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी की नजर मौजूदा परिस्थितियों पर है और सही समय आने पर पार्टी अपना फैसला लेगी।

चव्हाण बोले- हम सही समय पर अपना फैसला लेंगे
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, 'बीजेपी सहयोगी दलों के साथ अपने वादों को निभाने में विफल रही है, यही वजह है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यही नहीं हम सही समय पर अपना फैसला लेंगे।' दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में चुनाव लड़ी थी, लेकिन अब प्रदेश के सियासी हालात को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी सरकार गठन को लेकर शिवसेना के साथ जाएगी या नहीं जाएगी। इसी पर विचार-विमर्श के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे।
बाला साहब थोराट का आया बड़ा बयान
इस बीच एनसीपी-कांग्रेस के शिवसेना के साथ जाने के सवाल पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बाला साहब थोराट का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, 'हम इस रणनीति पर नहीं चल रहे हैं, हम सिर्फ देख रहे हैं कि कैसे चीजें सामने आ रही हैं। हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। वे सिर्फ सत्ता में बड़ा हिस्सा पाने के लिए लड़ रहे हैं।' कांग्रेस के साथ-साथ अभी एनसीपी की तरफ से भी ये साफ नहीं हुआ है कि पार्टी का शिवसेना को समर्थन करने को लेकर क्या फैसला होगा? एनसीपी नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान आ रहे हैं लेकिन कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा कि कांग्रेस भी इसीलिए अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं दिख रही है।
इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: किसी भी सूरत में क्यों नहीं बन सकता शिवसेना का मुख्यमंत्री, जानिए
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications