महाराष्ट्र सीएम उद्धव का बड़ा ऐलान, माफ होंगे किसानों के 2 लाख तक के कर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि राज्य में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। शनिवार को राज्य विधानसभा में ठाकरे ने इसको लेकर जानकारी दी है। सीएम ने सदन में बताया कि किसानों की कर्जमाफी का पैसा सीधे बैंकों में जमा किया जाएगा। अगले साल मार्च, 2020 से इस योजना को लागू किया जाएगा।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Loans of farmers up to Rs 2 lakhs to be waived off

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसान कर्जमाफी की इस योजना को महात्मा ज्योतिबा फुले लोन माफी योजना नाम दिया है। ठाकरे की ओर से किसान कर्जमाफी के ऐलान के बाद मुख्य विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग की। विपक्षी दल भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं करके वादा खिलाफी कर रही है। इसके लेकर हंगामा करते हुए भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया।

महाराष्ट्र की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) में किसानों की कर्जमाफी अहम हिस्सा है। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही सीएम और मंत्री कह रहे थे कि किसान उनकी प्राथमिकता में हैं। अब इस पर ऐलान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+