Covid-19: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे और बंगाल के राज्यपाल ने लगवाई वैक्सीन

मुंबई: कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग जारी है। इस बीच 1 मार्च को सरकार ने महामारी पर बड़ा प्रहार किया, जहां टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ। जिसके तहत बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस चरण के शुरू होने से VVIP लोगों की भी टीका लगना शुरू हो गया है। इसी क्रम गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।

कोरोना

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सीएम उद्धव ठाकरे 60 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। जिस वजह से उनको कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके एक महीने बाद दूसरी डोज उन्हें दी जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की भी उम्र 69 साल है। ऐसे में गाइडलाइन के मुताबिक उनको कमांड अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने भी टीका लगवाया।

अब तक कितने लोगों को लगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 2.44 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दे दी गई है। जिसमें से 43.6 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली है। वहीं देशभर में कोरोना केस की बात करें तो आंकड़ा 1,12,85,543 हो गया है, जिसमें 1,09,36,412 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 1.58 लाख लोगों की मौत हुई है। इस वजह से देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,86,274 ही है। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां अब तक 22,52,057 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 52610 की मौत हुई है, जबकि 20.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+