सीएम उद्धव ठाकरे ने मशहूर संतूर वादक पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा का राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की

मुंबई, 11 मई: मशहूर संतूर वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को हृदय गति रुकने के कारण सुबह निधन हो गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रख्यात संतूर वादक पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा के राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की।

shrma

Recommended Video

    Santoor Maestro Pandit Shiv Kumar Sharma का निधन, देश-विदेश में शोक की लहर | वनइंडिया हिंदी

    अंतिम संस्कार बुधवार को जुहू हवाई अड्डे के पास विले पार्ले हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर शर्मा के जुहू स्थित आवास पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है ताकि संगीत प्रेमी अंतिम दर्शन कर सकें। अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा।पंडित शिवकुमार शर्मा को मुंबई में उनके आवास पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

    चपब

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रसिद्ध संतूर वादक के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा, 'शिव कुमार शर्मा के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने में शिव कुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था। शर्मा एक महान कलाकार, गुरु, शोधकर्ता, विचारक और सबसे बढ़कर एक दयालु इंसान थे। शिव कुमार शर्मा ने कई शिष्यों का मार्गदर्शन किया और अपने विविध योगदानों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+