महाराष्ट्र में जारी है सियासी नाटक, बीजेपी सांसद मिले पवार से, मची हलचल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक का दौर जारी है। शनिवार को बीजेपी और एनसीपी नेता अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली तो शिवसेना ने इस सरकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इन सब सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी सांसद ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है।

बीजेपी सांसद संजय काकड़े ने शरद पवार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि संजय काकड़े ने इसे निजी मुलाकात बताया है। उन्होंने बताया कि शरद पवार के साथ मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications