महाराष्ट्र: राज ठाकरे की मनसे ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

नई दिल्ली। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 45 नाम हैं। बुधवार को ही मनसे ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 27 नामों का ऐलान किया गया था। इसके बाद शाम को 45 नामों का ऐलान और किया गया है। मनसे ने लोकसभा चुनावों में एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा था। मनसे प्रमुख राज ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजे हैं।

Maharashtra Assembly elections 2019, Raj Thackeray, MNS, candidate, Maharashtra, Assembly elections 2019, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019, राज ठाकरे, मनसे

मनसे ने 30 सितंबर को ऐलान किया था कि पार्टी राज्य में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उतरेगी। हालांकि मनसे सभी सीटों पर लड़ेगी या कुछ सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। यह खुलासा अभी नहीं किया गया है। बताया गया है कि पार्टी 125-130 सीटों पर लड़ सकती है।

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए। महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। दोनों की राज्य में साझा सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+