Maharashtra, Jharkhand Polls 2024: डेलीहंट आपके लिए ला रहा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे तेज
महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होने के बाद 23 नवंबर को मतों की गणना होगी। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ। दोनों ही राज्यों में मतों की गणना एक साथ 23 नवंबर को होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से 288 सीटों पर कुल 4136 उम्मीदवार मैदान में हैं, जोकि पिछले 2019 के चुनाव की तुलना में 27.7 फीसदी अधिक हैं। 2019 में कुल 3239 उम्मीदवार मैदान में थे। पिछले चुनाव में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी के बीच सीधा मुकाबला था। लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

महाराष्ट्र चुनाव
इस बार के चुनाव में मुख्य रूप से 7 राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), एनसीपी (अजित पवार गुट) मैदान में हैं।
इस बार चुनावी मैदान में जो उम्मीदवार हैं, उसमे से 2086 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यह चुनाव कई मायनो में काफी अहम है। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों का असर राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलेगा।
झारखंड चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां की कुल 81 सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ। यहां 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें 73 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 683 उम्मीदवार मैदान में थे। दूसरे चरण में 38 सीटों पर 528 उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों चरण में कुल 1211 उम्मीदवार मैदान में हैं।
डेलीहंट ला रहा सबसे तेज अपडेट, विश्लेषण
डेलीहंट आपके लिए इन चुनावों की लगातार विस्तृत जानकारी सामने लेकर आ रहा है। डेलीहंट आपके लिए चुनावों की महज अपडेट से बढ़कर इसका विश्लेषण भी लेकर आ रहा है। आपको डेलीहंट पर ये तमाम जानकारियां मिलेंगी
- राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और उनसे जुड़ी विस्तृत जानकारी
- चुनाव से जुड़ी रियल टाइम अपडेट, इलेक्शन कार्ड
- राजनीतिक दलों के भीतर का भेदभाव रहित विश्लेषण, मतदाताओं का ट्रेंड
- मल्टिमीडिया अनुभव में आपको लाइव वीडियो, वायरल मीम, क्विज और चुनाव से जुड़ी हर दिलचस्प जानकारी
इसके साथ ही डेलीहंट आपको लाइव रिजल्ट, बेहद तेज और आसान भाषा में प्रस्तुत करता है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बहस से लेकर पिछले चुनाव के नतीजों से इस चुनाव के नतीजों का तुलनात्मक विश्लेषण भी डेलीहंट आपको उपलब्ध कराता है।












Click it and Unblock the Notifications