महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे पर पत्नी अमृता ने किया भावुक ट्वीट, पलट के आऊंगी...मौसम जरा बदलने दे
नई दिल्ली। 80 घंटों तक चली सियासी मैराथन के बाद महाराश्ट्र में एक बार फिर से नई सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी और शिवसेना प्रमुख उद्ध ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

इन सब सियासी उठापटक के बीच देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भावुक ट्वीट किया है। अमृता का ये ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद आया। शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए अमृता ने लिखा "पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की ज़द में हूं मौसम जरा बदलने दे! उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि पांच सालों में आप लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है उससे ये दिन मुझे बार-बार याद आएंगे। मैंने अपनी योग्यता के मुताबिक अपना रोल अदा करने की कोशिश की, इस दौरान मेरी एक ही इच्छा थी कि मैं एक सकारात्मक बदलाव ला सकूं।"
आुको बता दें कि अमृता फडणवीस ने जो लाइनें ट्वीट की हैं वो एक गजल की लाइन है, जिसके आगे की लाइनें कुछ इस तरह से हैं, "वही रूतबा वही जलाल होगा फिर से...अभी बुरा वक्त है इसको जरा गुजरने दो..." वही इससे पहले 23 नवंबर को जब देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्य मंत्री पद की शपथ ली तो तब भी उन्होंने ट्वीट किया था और लिखा था कि 'बधाई हो देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, आपने कर दिखाया है।' आपको बता दें कि पेशे से बैंकर अमृता संगीत, डांस, एक्टिंग में अपने हाथ आजमा चुकी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications