महाराष्‍ट्र में साधु और उसके सेवादार की हत्‍या करने वाला हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

नांदेड़। महाराष्‍ट्र के नांदेड़ में एक साधु और उसके एक सेवादार की हत्‍या के मामले में पुलिस ने साईंनाथ लंगोट नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्‍या की वजह लूट थी। आरोपी साधू के पास 70 हजार रुपए और एक लैपटॉप लेकर भागा था जो बरामद कर लिया गया है। साईंनाथ लंगोट साधु का भक्‍त बताया जा रहा है। वो हिस्‍ट्री शीटर भी रह चुका है और उसपर यौन उत्‍पीड़न का भी मुकदमा दर्ज है। तेलंगाना बॉर्डर के पास से लंगोट की गिरफ्तारी हुई है।

Recommended Video

    Maharashtra: Nanded में Lingayat समाज के Sadhu की हत्या के पीछे कौन? | वनइंडिया हिंदी
    हत्‍यारे के बारे में क्‍या बताया पुलिस ने

    हत्‍यारे के बारे में क्‍या बताया पुलिस ने

    पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि आरोपी साईंनाथ के उपर 10 साल पहले का एक हत्‍या का मुकदमा चल रहा है। वो भी उसी गांव का रहने वाला है जहां साधू रहता था। पुलिस ने बताया कि
    साधु शिवाचार्य निर्णय रुद्रप्रताप महाराज (33) और भगवान शिंदे (50) की सुबह करीब चार बजे हई थी। जब शिष्य आश्रम में पहुंचे तो उन्‍होंने देखा कि साधु शिवाचार्य की लाश पड़ी है। उन्‍होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो पता चला कि सेवक भगवान शिंदे का शव भी कुछ दूरी पर पड़ा है।

    आश्रम से लेकर भागना चाहता था साधू का शव

    आश्रम से लेकर भागना चाहता था साधू का शव

    पुलिस ने बताया कि आरोपी साईंनाथ साधु के शव को उसी की गाड़ी में डालकर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसी वक्‍त कार मठ के गेट से टकरा गई और आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसके बाद साईंनाथ गाड़ी को वहीं छोड़ दी और फरार हो गया। उसने लैपटॉप भी कार में ही छोड़ दिया था।

    पालघर में हुई थी तीन साधुओं की हत्‍या

    गौरतलब है कि इससे पहले पालघर जिले में करीब 200 लोगों की भीड़ ने चोर होने के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना उस समय हुई, जब ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। बाद में मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरी (70), सुशीलगिरी महाराज (35) और उनके चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+