Drugs Case: अभिनेता दिलीप ताहिल का बेटा ध्रुव ड्रग्स केस में गिरफ्तार, Whatsapp चैट से खुली पोल

मुंबई, 06 मई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है, उन पर ड्र्ग्स के खरीद-फरोख्त का आरोप है।आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काफी समय से बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट को लेकर जांच कर रही है, इस सिलसिले में अभी तक कई मशहूर फिल्मी सितारों से पूछताछ की जा चुकी है। ANI की खबर के मुताबिक 'एंटी नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट ने अभिनेता दिलिप ताहिल के बेटे धुव को अरेस्ट किया है ये गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है।'

 ध्रुव पर ड्र्ग्स खरीदेन का आरोप है...

ध्रुव पर ड्र्ग्स खरीदेन का आरोप है...

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुव पर ड्र्ग्स खरीदेन का आरोप है, उसके और ड्र्ग्स पैडलर की Whatsaap चैट सामने आने के बाद एक्टर के बेटे का नाम उजागर हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2021 के बीच ध्रुव ने कई बार ड्रग्स को खरीदा है। इस बारे में जब दिलीप ताहिल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट कर रही है पूछताछ

नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट कर रही है पूछताछ

आपको बता दें कि नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट ध्रुव से पूछताछ कर रही है और वो उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक ड्र्ग्स केस में NCB ने पहले मुजम्म‍िल अब्दुल रहमान शेख नाम के ड्र्ग्स पैडलर को अरेस्ट किया था। उसी के Whatsapp चैट से ध्रुव ताहिल के नाम का खुलासा हुआ है।

मुजम्म‍िल के पास से 35 ग्राम मेफड्रोन बरामद

मुजम्म‍िल के पास से 35 ग्राम मेफड्रोन बरामद

मुजम्म‍िल के पास से 35 ग्राम मेफड्रोन बरामद किया गया था। जांच में ये भी बात सामने आई है कि ध्रुव ने अपने बैक अकाउंट से मुजम्म‍िल अब्दुल रहमान शेख के बैंक अकाउंट, जो कि बैंक ऑफ इंडिया में, है, में 6 बार पैसे ट्रांसफर किए हैं, वो भी काफी मोटी रकम। फिलहाल केस की पड़ताल जारी है।

'बॉलीवुड के आधे से ज्यादा लोग ड्र्ग्स का सेवन करते हैं'

'बॉलीवुड के आधे से ज्यादा लोग ड्र्ग्स का सेवन करते हैं'

मालूम हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि बॉलीवुड के आधे से ज्यादा लोग ड्र्ग्स का सेवन करते हैं। यहां कि कोई भी पार्टी बिना ड्रग्स के नहीं होती है, जिसके बाद एनसीबी लगातर इस मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक कई बड़ी फिल्मी हस्तियों से इस बारे में पूछताछ की जा चुकी हैं। केवल बॉलीवुड ही नहीं साउथ के भी कई फिल्मी सितारों से भी इस बारे में पूछताछ हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+