महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3254 नए मामले, 149 मौतें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 3254 नए मामले आए हैं और 149 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य में एक दिन में नए केसों और मौतों का ये अब तक का रिकॉर्ड है।महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94,041 हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 3438 हो गई है।

निवु

महाराष्ट्र के कुल पॉजिटिव मामलों 94,041 में से 44,517 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सिर्फ मुंबई में ही बुधवार को कोरोना के 1567 नए मामले आए और 97 मौतें रिपोर्ट हुईं। मुंबई शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52445 है। इनमें जिसमें 23693 ठीक हुए हैं और 26897 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में अब तक 1855 मौतें कोरोना से हुई हैं। मुंबई के धारावी में बुधवार को 11 नए मामलों के साथ कुल मामले बढ़कर 1,964 हो गए। यहां अब तक कोरोना से 73 मौते हुई हैं।

वहीं महाराष्ट्र में एक जून से लॉकडाउन में दी गई छूट कम की जा सकती हैं। महाराष्ट्र सीएम ऑफिस की ओर से फिर से लॉकडाउन लगाए जाने के संकेत दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर लॉकडाउन में ढील देना जोखिम भरा साबित होता है और इससे मामले ज्यादा बढ़ते हैं तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे।

देश की बात करें तो बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9985 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 276583 हो गई। हालांकि एक राहत की बात ये है कि अभी तक 135206 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 133632 हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 279 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7745 हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+