कोरोना तोड़ रहा है सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में महाराष्ट्र में 221 नए केस, 22 लोगों की मौत
कोरोना तोड़ रहा है सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में महाराष्ट्र में 221 नए केस, 22 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1982 पहुंच गई है। अकेले मुबंई में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1298 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 221 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक महाराष्ट्र में 149 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

24 घंटे में यहां 221 नए मामले सामने आ गए हैं। वहीं सिर्फ मुंबई में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में सिर्प मुंबई में 16 मौतें हुई हैं। वहीं पूरे प्रदेश में 22 लोगों की जान कोरोना की वजह से हो गई है। महाराष्ट्र में 1982 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिनमें से 37 के तार निजामुद्दीन मरकज में जुड़े हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले राजधानी मुंबई में है। मुबंई के धारावी में कोरोना संक्रमित के मिलने के बाद सरकार की टेंशन बढ़ गई है।
Recommended Video
धारावी में संक्रमण को रोक पाना मुश्किल है। मुंबई के अलावा रत्नागिरि, नागपुर, हिंगोली, जलगांव, उस्मानाबाद, कोल्हापुर और वशीम में हैं। महाराष्ट्र ने अब तक 41,109 लोगों की कोरोना जांच कराई है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबित 4.3 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications