तीन साल पहले ISIS में शामिल होने गया था फहद शेख, रक्का में मारा गया
ISIS आतंकी बना महाराष्ट्र का फहद तनवीर शेख रक्का में मारा गया, मां को आया फोन
नई दिल्ली। कथित तौर पर तीन साल पहले अपने तीन साथियों के साथ सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने वाला ठाणे का फहद तनवीर शेख रक्का में मारा गया है। रक्का से फोन पर फहद के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। बीते हफ्ते फहद की मां को फोन पर कहा गया कि उनका बेटा रक्का में मारा गया है। फोन आने के बाद फहद के पिता ने पुलिस और एनआईए को इस बारे में सूचना दी। महाराष्ट्र के ठाणे के फहद और तीन और युवक 2014 में इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए थे। इन चार युवाओं में फहद की जिंदा बचा था। फहीम तनकी और अमान टंडेल पहले ही मारे जा चुके हैं। एक लड़ाई में घायल होने के बाद अरीब मजीद भारत वापस लौट आया था और एनआईए की गिरफ्त में है।

फहद तनवीर के पिता ने बताया कि बीते मंगलवार को मेरी पत्नी के पास विदेशी नंबर से फोन आया, उसने कहा कि तुम्हारा बेटा मारा जा चुका है। फोन आने के बाद उन्होंने एनआईए को सूचना दी जिसक बाद एनआईए फोन के स्रोत की जांच कर रहा है।
फहद तनवीर मई 2014 में धार्मिक यात्रा के लिए इराक गया था। उसके साथ मजीद, तनकी और टंडेल उसके साथ गए थे। यहां से ये मोसुल चले गए इसके बाद इनके आईएसआईएस में शामिल होने की बात सामने आई। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रहे फहद तनवीर के पिता ने बताया कि वो कुवैत में बढ़िया तनख्वाह की नौकरी मिल जाने की बात कहकर तीन साल पहले घर से गया था, बाद में पता चला कि वो आंतकियों के संपंर्क में है।












Click it and Unblock the Notifications