महाराष्ट्र: घर में घुसकर बीजेपी नेता की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बेटे-भाई समेत 5 लोगों को मौत के घाट उतारा
महाराष्ट्र: घर में घुसकर बीजेपी नेता की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बेटे-भाई समेत 5 लोगों को मौत के घाट उतारा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र खरात के घर घुसकर उनकी हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने और उनके परिवार के कई सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीजेपी नेता के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। इस हमले में रवींद्र खरात समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएनआई के मुताबिक पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जलगांव के भुसावल में अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता रवींद्र खरात के घर में घुसकर उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने बीजेपी नेता रवींद्र खरात, उनके बेटों और दोस्तों पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने पार्षद रविंद्र खरात के घर के आंगन में आकर अंधाधूंध गोलीबार की और जो भी सामने दिखा उसकी हत्या कर दी।
इस हमले में रवींद्र बाबुराव खरात की मौत हो गई। उनके भाई सुनील बाबुराव खरात, बेटा प्रेमसागर रवींद्र खरात , छोटे बेटा रोहित खरात और बेटे के दोस्त सुमित गजरे की मौत हो गई। वहीं रवींद्र खरात की पत्नी रजनी खरात और उनका तीसरा बेटा हितेश और एक अन्य रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हो गए है, जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविंद्र खरात के घर में दाखिल हुए। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। भुसावल पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोंगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है। वहीं अब तक पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications