अमित शाह को भोजन कराने वाला परिवार हुआ कुपोषण से पीड़ित

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नक्सलबाड़ी के दौरे के दौरान जिस परिवार ने उन्हें भोजन कराया था आज वह कुपोषण से पीड़ित है। साथ ही अमित शाह को भोजन कराने की वजह से इस परिवार को गांव से अलग कर उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई का खामियाज इस परिवार को भुगतना पड़ रहा है।

अमित शाह को भोजन कराने वाला परिवार कुपोषण से पीड़ित

बता दें कि 25 अप्रैल को अमित शाह के नक्सलबाड़ी दौरे के दौरान महाली परिवार ने उन्हें भोजन का न्योता दिया था जिसके बाद से ही इस परिवार को गांव में विरोध का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते इस परिवार ने 9 दिन बाद ही तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इसके बाद भी इस परिवार की आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोंनों ने इस परिवार की सुध लेनी बंद कर दी है।

अमित शाह के दौरे के बाद महाली परिवार के पड़ोसियों ने उन्हें लालची बताते हुए गांव से अलग कर दिया। परिवार की एक सदस्य ने बताया कि यहां के लोगों को लगता है कि अमिक शाह के दौरे के बाद हम काफी अमीर हो गए थे इसलिए उन्होंने ऐसा आरोप लगाया। इसके बाद हम टीएमसी में शामिल हुए। टीमी के नेताओं ने भी भाजपा की तरह हमसे कई वादे किए लेकिन कुछ नहीं किया।

महाली परिवार में कुल 4 सदस्य हैं। आज यह परिवार दिन में सिर्फ एक बार खाना खाने को मजबूर हैं। आर्थिक तंगी की वजह से अनाज नहीं खरीद पाना वाला यह परिवार सड़े चावल खाकर अपना पेट भर रहा है। इस परिवार की एक सदस्य ने बताया कि उन्हें मनरेगा में भी नौकरी नहीं मिल रही है न ही अभी तक कोई उनकी मदद को सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+