Mahakumbh 2025: 'इस्लाम इनके खिलाफ..', कैटरीना कैफ की संगम में डुबकी लगाने पर मौलाना रजवी का बड़ा बयान
Mahakumbh 2025: प्रयागराज की पवित्र धरती पर चल रहे सनातन संस्कृति का महापर्व महाकुंभ भले ही अपने समापन की ओर है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ में अब तक कोई कमी नहीं आई है। आस्था के इस महा संगम में डुबकी लगाने के लिए देश भर से श्रद्धालु प्रयागराज को ओर जा रहे हैं।
13 जनवरी से शुरू हुए आस्था के इस महा संगम में अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है जो अभी तक रिकॉर्ड है। महाशिवरात्रि पर अभी और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस महाकुंभ में अब तक कई सेलेब्रिटीज भी पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं।

कैटरीना कैफ ने भी लगाई डुबकी
प्रयागराज महाकुंभ के इस आखिरी पड़ाव में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ संगम में स्नान करने आई थीं इस दौरान उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया। कैटरिना की कुंभ स्नान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
हालांकि अभिनेत्री के पवित्र संगम में डुबकी लगाने के बाद कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं इसी बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का भी इस पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी मुस्लिम धर्मगुरु हैं और उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ ही अन्य मुस्लिम सेलेब्स के कुंभ स्नान पर भी कमेंट किया है।
रजवी ने कही ऐसी बात
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह भारत है और भारत आजाद है। हिंदुस्तान में हर इंसान को आजादी है और हिंदुस्तान का हर इंसान अपनी मर्जी का मालिक है। कैटरीना कैफ, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और मंत्री दानिश ने भी कुंभ में स्नान किया है और ये सभी की अपनी पसंद है इस्लाम इनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता इस पर शरिया का कोई कानून लागू नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications