बीजेपी का बड़ा हमला, कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा के कुछ देर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार के इस फैसले को देश की जनता के हित में बताया। वहीं, उन्होंने विपक्षी दलों की महागठबंधन को लेकर चल रही कोशिशों पर हमला बोला और कहा ये महागठबंधन भारत को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

संबित पात्रा ने कहा कि भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक टीवी द्वारा किये गए स्टिंग में एक आंतकवादी संगठन के सदस्य ने स्वीकार किया है कि वो पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहे थे और चुनाव में उन्हें फंडिंग भी की।
ये भी पढ़ें: सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, डीजल पेट्रोल 2.5 रुपए तक हुआ सस्ता
साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम पर भी हमला बोला और कहा कि अरविन्द केजरीवाल अपनी राजनीति को साधने के लिए जिस प्रकार से देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहें है वह अक्षम्य है। खालिस्तान समर्थित आंतकी ने टीवी स्टिंग में स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी के माध्यम से खालिस्तानी ताकतें पंजाब और भारत तक पहुंच सकती हैं, इसीलिए हम पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को फंडिंग दे रहे थे और उसका प्रचार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 806 अंक गिरा, रुपया भी 38 पैसे कमजोर
उन्होंने 7 रोहिंग्या प्रवासियों को म्यांमार को सौंपे जाने पर कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश में जुटी कुछ ताकतें आज सुप्रीम कोर्ट भी गई थी लेकिन अदालत ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। उन्होनें नवजोत सिद्धू के पाक दौरे को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications