नीरव मोदी के बंगले को विस्फोटक से गिराने की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को हजारो करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी के खिलाफ प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। महाराष्ट्र के अलीबाग स्थित किहिम बीच के पास स्थित नीरव मोदी के बंगले को प्रशासन ने गिराने का काम शुरू कर दिया है। इस बंगले को विस्फोटक से ब्लास्ट करके पूरी तरह से जमींदोज किया जाएगा। फिलहाल बंगले में अलग-अलग जगहों पर विस्फोटक लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद इसे रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह बंगले को पूरी तरह से गिरा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में इस बंगेल की कीमत तकरीबन 25 करोड़ रुपए है। रायगढ़ का डीएम कार्यालय खुद इस बंगले को गिराए जाने की प्रक्रिया पर निगरानी रख रहा है। बॉबे हाई कोर्ट के आदेश के बाद नीरव मोदी के इस बंगले को गिराया जा रहा है। कोर्ट ने इस बंगले को अवैध करार दिया था।

nirav

आपको बता दें कि नीरव मोदी और उसका चाचा मेहुल चोकसी फिलहाल फरार है और उनपर आरोप है कि उन लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। ईडी ने दोनों की कई संपत्तियों को अटैच कर दिया था। जिसमे यह बंगला भी शामिल था, जिसे गिराया जा रहा है। हालांकि ईडी ने इस बंगले को गिराए जाने का विरोध किया था। बावजूद इसके कोर्ट ने इस बंगले को गिराए जाने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद रायगढ़ के डीएम ने इसे गिरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि यह वही बंगला है जहां पर नीरव मोदी आलीशान पार्टियों का आयोजन करता था।

गौरतलब है कि नीरव ने पिछले महीने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता है। नीरव फिलहाल यूके में रह रहा है। नीरव मोदी पीएनबी के 14 हजार करोड़ रुपये घोटाले में आरोपी है। सीबीआई और ईडी उसके खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं। कई बार कोर्ट उसे पेश होने के लिए आदेश दे चुका है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+