माघ मेले का पहला स्नान आज, आस्था की डुबकी के लिए 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे संगम नगरी
कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच 'हर-हर गंगे' के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भगवान का ध्यान कर रहे हैं।
इलाहाबाद। संगम नगरी प्रयाग में माघ मेले का आगाज हो गया है, इसका पहला स्नान आज है, उम्मीद के मुताबिक आस्था की डुबकी के लिए 50 लाख श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। मकर संक्रांति 2017 का शुभ मुहूर्त और महत्व
गौरतलब है कि माघ मेले के स्नान के लिए शुभ लग्न बुधवार शाम 7 बजे से ही शुरू हो गया था इसलिए करीब 2 लाख लोग कल ही स्नान कर चुके है लेकिन अधिकारिक तौर पर पहला स्नान आज सुबह से शुरू हुआ है।
- आज से एक माह तक चलने वाला कल्पवास भी शुरू हो गया है
- भक्तजनों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए माघ मेले में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था भी की गई है।
- पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है।
- ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
- स्नानार्थियों की सुविधा के लिए इस बार 17 घाट बनाए गए हैं।
- शहर से नदियों में गिरने वाले सभी नालों का बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
- बड़ी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
- भारत संचार निगम लिमिटेड, रेल विभाग, डाक विभाग का भी सहयोग लेकर यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराने का इंतजाम किया गया है।
कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच 'हर-हर गंगे' के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भगवान का ध्यान कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications