अब हिन्दुस्तानी दुबई से मंगवाकर खा रहे हैं मैगी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि सरकार ने देश में मैगी की बिक्री पर बैन लगा दिया, पर देश में बहुत बड़ी मात्रा में दुबई और शारजाह से आ रही है मैगी। मैगी के कद्रदान इससे दूरी बनाकर रखने के लिए तैयार नहीं है। ये अब दुबई या शारजाह से इसे मंगवाकर खा रहे हैं। दुबई से देश में चिकन मैगी खासतौर पर आ रही है। जानकारों ने बताया कि भारत में विदेशों में बनी मैगी के इंपोर्ट पर कोई परहेज नहीं है।
खूब बिक्री
दुबई में अपना वाटर पार्क चलाने वाले एक भारतीय बिजनेसमैन संतोख चावला ने बताया कि दुबई में और समूचे खाड़ी देशों में मैगी धड़ल्ले से बिक रही हैं। दुबई में लाखों में भारतीय व्यापार और नौकरी करते हैं। इनके भारत में रहने वाले संबंधी और मित्र इनके माध्यम से मैगी मंगवाकर खा रहे हैं।
मैगी के 5 हजार करोड़ के बाजार पर रामदेव की नजरें
तुर्की की मैगी
समूचे खाड़ी देशों में मैगी आती है तुर्की से। यानी तुर्की में बनी मैगी को दुबई के रास्ते हिन्दुस्तानी मंगवाकर खा रहे हैं। चावला के अपने वाटर पार्क के रेस्तरां में भारत से मौज-मस्ती के लिए जाने वाले बहुत से भारतीय मैगी जरूर खाते हैं।
भारत में बैन
बता दें कि भारत में नेस्ले की मैगी की सेल पर रोक लगा दी गई कुछ समय पहले। आरोप है कि इसमें कुछ इस तरह के पदार्थ होते हैं,जो सेहत के लिए लिए हानिकारण हैं।
जानकारों ने बताया कि दुबई के अल रिग्गा स्ट्रीट की हर दूकान में मैगी खरीदी जा रही है भारत भेजे जाने के लिए। अल रिग्गा स्ट्रीट को भारतीयों को गढ़ माना जाता है। दुबई और शारजाह में रहने वाले हजारों भारतीय मैगी को विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर्स से खरीदकर भारत में भेज रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications