काल बनकर आया ट्रक, 4 बच्चों समेत 9 की ले ली जान

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शाहपुरा मनखड़ी में एक बेकाबू ट्रक ने बस स्टॉप खड़े लोगों को कूचल दिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये ट्रक भोपाल से जबलपुर जा रहा था, इसमें सीमेंट भरी हुई थी।

 MadhyaPradesh Jabalpur: 9 people dead truck carrying cement overturned

कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक का टायर फट गया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू हो गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। ये घटना करीब तीन बजे हुई। ये हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।

सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से कई लोग बोरियों में फंस गए। मलबा हटाकर इन लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना के सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार मरने वाले बेलखेडा के सुनाचर गांव के निवासी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के नाम अंजलि(15), तुलसी चढार(9), निशा(12), नीतेश(12), बबीता(30), तुलसी(38), सुनीता(35), एक अज्ञात महिला और दुर्गेश नाम का लड़का शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-बिहार: कोसी नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, 7 लोगों को बचाया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+