बिहार: कोसी नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, 7 लोगों को बचाया गया
भागलपुर। बिहार के भागलपुर के नवगछिया की नगरह पंचायत के पास कोसी नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को बचा लिया गया। हादसे में मरने वालों में 7 बच्चे शामिल है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 15 लोग सवार थे। सभी लोग नाव में सवार होकर शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। लेकिन नाव में क्षमता से अधिक लोगों के भार होने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक ही गांव के हैं। सभी पूर्णिया में शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। छोटी नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जिसकी वजह से तेज हवा की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। हादसे के बाद दूसरी नाव पर सवार लोगों और घधाट पर मौजूद लोगों ने डूबते लोगों को बचाने की कोशिश की।
लोगों ने 7 लोगों को बचा लिया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है जो लापता लोगों की तलाश कर रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications