मध्य प्रदेश: फल खाने से मदरसे के 28 बच्चों की तबीयत खराब, अस्पताल में हुए भर्ती
अभी बच्चों का इलाज चल रहा है। ये घटना शहडोल जिले के कोनी की है।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के एक मदरसे के 28 बच्चे बीमार हो गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी बच्चों की तबीयत फल खाने के बाद खराब हुई है। अभी बच्चों का इलाज चल रहा है। ये घटना शहडोल जिले के कोनी की है।

इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र के एक मदरसे के बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर आई थी। भिवंडी के एक मदरसे की बिरयानी खाकर 30 छात्र बीमार हो गए थे। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद स्थानीय आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच बच्चों की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें मुंबई रेफर किया गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मदरसे में दावत का आयोजन किया गया था। दावत में गोश्त की बिरयानी परोसी गई जिसे खाकर बच्चों की हालत खराब होना शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications