MP: 'हमारे दिल में प्रवासियों के लिए हमेशा विशेष स्थान रहेगा', प्रवासी भारतीय दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

प्रवासी भारतीय मेहमानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया। यहां लगाए हर पौधे पर QR कोड है। यह कोड पौधरोपण करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को भी दिया गया है।

हमारे दिल में प्रवासियों के लिए हमेशा विशेष स्थान रहेगा, प्रवासी भारतीय दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Madhya Pradesh Pravasi Bhartiya Divas: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए हमारे दिलों में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। वे लोग न केवल विस्तारित परिवार के सदस्यों के रूप में बल्कि भारत के विकास में जिम्मेदार हितधारकों के रूप में हमारे दिलों में रहेंगे। आज यानी मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन हो रहा है।

Recommended Video

    Delhi के Sacred Heart Cathedral Church में Draupadi Murmu ने की प्रार्थना | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    वहीं इससे पहले प्रवासी भारतीय मेहमानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया। यहां लगाए हर पौधे पर QR कोड है। यह कोड पौधरोपण करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को भी दिया गया है। इसे स्कैन कर प्रवासी भारतीय अपने पौधे की निरंतर स्थिति जान पाएंगे। 'नमो ग्लोबल गार्डन' प्रवासी भारतीयों को इस सम्मेलन की स्मृतियों की सदैव याद दिलाता रहेगा। वे अपने हाथों से लगाये इन पौधों के माध्यम से सदैव न सिर्फ हमसे जुड़े रहेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश की प्रगति व विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उनका नाता हमसे बना रहेगा।

    इससे पहले सोमवार को पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज ने बताया कि इंदौर के लिए गर्व का विषय है कि ग्लोबल गार्डन यहां बन रहा है। पेड़ यदि रहेंगे तो यह दुनिया रहेगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरती रहने लायक हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचामृत का संदेश दिया। जीरो कार्बन के लक्ष्य को तय करने के लिए उन्होंने समय सीमा तय की है। 19 फरवरी 2020 से मैं रोज पेड़ लगाता हूं। मध्यप्रदेश में हमने अंकुर पोर्टल लॉन्च किया है जिसमें हमने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण लगाने की अपील की है। अब यह अभियान बन गया है।

    यह भी पढ़ें- jamboree Rohat Pali : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन, Rajasthan को 67 साल बाद मिला मौका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+