शिवराज सिंह ने 6 साल से नहीं भरा था बिजली बिल, आया 1.26 लाख का नोटिस

Recommended Video

    Shivraj Singh Chauhan ने 6 years से नहीं भरा electricity bill । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के अपने किराए के घर का बिजली बिल छह साल से ज्यादा समय से नहीं भरा था। बिजली विभाग ने हाल ही में उनको 1.26 लाख रुपए के बकाया का नोटिस भेजा, जिसके बाद भाजपा नेता की ओर से बिल जमा कराया गया है। ये मकान शिवराज सिंह ने सीएम बनने से पहले तब किराए पर लिया था, जब वो विदिशा से सांसद बने थे।

    madhya pradesh shivraj singh not pay electricity bill of Vidisha house

    शिवराज सिंह पर बकाया बिजली बिल की रकम 1.26 लाख रुपए थी। बिल का भुगतान करने के लिए बीते हफ्ते विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद सोमवार को बिल भर दिया गया। बिजली कपंनी की ओर से नोटिस में कहा गया था कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। अगर 7 दिनों के अंदर बकाया बिजली बिल की राशि को जमा नहीं कराया गया तो बिना सूचना दिए बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

    सोमवार को कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने मीडिया के सामने इस मामले को लेकर शिवराज सिंह पर तंज कसा था। वही शिवराज के बकाया बिल को लेकर राज्य सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सबको सलाह देते रहते हैं और खुद इतने साल तक बिजली का बिल नहीं भरा।

    1995 में शिवराज सिंह चौहान ने ये मकान किराए पर लिया था। तब से वह, या उनके जानने वाले ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उस समय सिंह विदिशा से सांसद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+