VIDEO: शिवराज सिंह ने चलती ट्रेन में यात्रियों संग गाया भजन, नाचने लगी युवतियां

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ट्रेन में लोगों के बीच भजन गाते दिखे। गंज बासौदा के दौरे से भोपाल वापस लौटने के दौरान शिवराज ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच पहुंचे और उनके साथ कान्हा की भक्ति में गाते-झूमते नजर आए। वो विदिशा से भोपाल आ रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सवार शिवराज लोगों से मिलने उनकी बोगी तक चले गए।

VIDEO: शिवराज सिंह ने चलती ट्रेन में यात्रियों संग गाया भजन

उन्हें देखकर लोग उनके आसपास इकट्ठा हो गए। शाम का वक्त था, ऐसे में शुरुआती अभिवादन के बाद भजन का माहौल बन गया। इस दौरान शिवराज सिंह के साथ सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे। यह पहली बार नहीं है जब शिवराज इस तरह लोगों के बीच जाकर आम आदमी की तरह उनसे मिल रहे है। अपने इस यादगार सफर को पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लोगों के साथ साझा किया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले वो जन्माष्टमी के मौके पर भी भगवान कृष्ण की भजन गाते हुए दिखाई दिए थे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश में मामा कहा जाता है। वो प्रदेश के बेटे-बेटियों को भांजे और भांजियां कहकर संबोधित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+