मध्य प्रदेश: कांग्रेस के बागी विधायक बोले- कमलनाथ ने हमारी नहीं सुनी, अब हम सिंधिया के साथ

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट पर घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायकों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बेंगलुरु में रुके हुए कांग्रेस के बागी विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके नेता हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि बीजेपी में जाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। बागी विधायकों ने सीएम कमलनाथ पर कई आरोप लगाए तो साथ ही ये भी कहा कि उन लोगों पर कोई दबाव नहीं है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Bengaluru में Congress के Rebel MLAs मीडिया से क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी
    madhya pradesh: Rebel Congress MLAs said Jyotiraditya Scindia is our leader

    इमरती देवी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे नेता हैं और हम हमेशा उनके साथ हैं। उनके कहने पर कुएं में भी कूद जाऊंगी। वहीं, विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सीएम कमलनाथ ने हमें 15 मिनट भी कभी नहीं सुना। फिर हम अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए किससे बात करें। बागी विधायकों ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने कभी उनकी बात नहीं सुनी।

    उनसे पूछा गया कि क्या उनपर किसी तरह का दबाव है या उनको बंधक बनाकर रखा गया है, इसपर बागी विधायकों ने कहा, 'हमें ना यहां लाया गया है और ना ही हम बंधक हैं, हम आजाद हैं। बहुत मजबूरी में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया क्योंकि हमारी सुनी नहीं जाती है।' बागी विधायकों ने कहा कि कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के सीएम बनकर रह गए हैं।

    वहीं, भोपाल लौटने के सवाल पर बागी विधायकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला होता है तो हम सुरक्षित कैसे हैं, हमें सुरक्षा मिले तो हम भोपाल जाएंगे। इन विधायकों ने कहा, 'हम सभी उपचुनाव के लिए तैयार है। इस सरकार में किसी की भागीदारी नहीं है, केवल चार-पांच लोग ही मिलकर सरकार चला रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार पर अल्पमत में आने का संकट पैदा हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+