MP: शिवराज सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, गोपाल भार्गव हुए संक्रमित
भोपाल। देश में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आम जनता ही नहीं नेता और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा है कि मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर वो अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने और होम क्वारंटाइन होने की सलाह भी दी है।
गोपाल भार्गव ने बताया कि उन्होंने अपना, अपने परिवार और नजदीकी स्टाफ का कोविड टेस्ट, एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कराया है। जिसमें मेरी शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोपाल भार्गव ने कहा है कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर सभी की सेवा के लिए फिर से उपस्थित होंगे।
शिवराज कैबिनेट में 6 मंत्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें अरविंद भदौरिया (सहकारिता मंत्री), तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री), रामखेलावन पटेल (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), विश्वास सारंग (चिकित्सा शिक्षा मंत्री), मोहन यादव (उच्च शिक्षा मंत्री) और अब गोपाल भार्गव (पीडब्ल्यूडी मंत्री) शामिल हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications